वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
आरोप के अनुसार 2 वर्षों से जसीमुद्दीन अपने प्रभाव और रसूख का इस्तेमाल करते हुए अपने सहयोगी सनि के साथ मिलकर सेक्सुअल हैरेसमेंट और ब्लैकमेलिंग कर रहा था।
कोलकाता। कोलकाता नगर निगम के वार्ड संख्या 39 के काउंसलर मोहम्मद जसीमुद्दीन और उनके सहयोगी सनि के खिलाफ उसी वार्ड की रहने वाली अर्शी नाम की 22 वर्षीय लड़की ने यौन उत्पीडऩ और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। मामला जोड़ासांकू थाने में भी दर्ज करवाया गया है। इसके अलावा एक मेल मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।
इसी को लेकर जसीमुद्दीन की गिरफ्तारी के मांग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा बुधवार को थाने का घेराव किया गया। हाथ में बैनर पोस्टर और काले झंडे लेकर लोगों ने जसीमुद्दीन की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। लोगो का कहना है कि 29 तारीख को ही मामला दर्ज होने के बावजूद अभी तक जसीमुद्दीन की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। लोगो का कहना है कि उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व को देखते हुए पुलिस चुपचाप है।
जसुमुद्दीन के खिलाफ जितनी भी धारा लगाई गई हैं सभी जमानत वाली है। उसके खिलाफ धारा 354ए, 354डी, 506 और 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोगो का कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। आरोप के अनुसार 2 वर्षों से जसीमुद्दीन अपने प्रभाव और रसूख का इस्तेमाल करते हुए अपने सहयोगी सनि के साथ मिलकर सेक्सुअल हैरेसमेंट और ब्लैकमेलिंग कर रहा था।